Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरोना की दूसरी लहर ने देश भर में काफी तबाही मचाई, कोविड-19 की वजह से कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गया है तो कई बच्चे अनाथ हो गए । कई तो ऐसे भी हैं जिनकी देखभाल करने वाला परिवार को कोई सदस्य नहीं बचा है। इस सबंध में बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से इन बच्चों को मदद देने के लिए एक नई पहल के तहत कोरिया जिले से 6 बच्चो का पीएम केयर फंड के लिए चयन किा गया है। जिसमें पटना से 3, मनेन्द्रगए से 2 ओर चिरमिरी से 1 बच्चे का चयन हुआ है।
वही पर इस सबंध में जिले के महिला बाल विकास अधिकारी मनोज खलखो का कहना है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया है। इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की घेषणा की गई है।
इतना ही नहीं इन बच्चों के लिए फ्री शिक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इन बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन दिया जाएगा और इसके लिए जो भी ब्याज होगा वह पीएम केयर फंड से दिया जाएगा। कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 साल की उम्र तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके लिए जो भी प्रीमियम है वो पीएम केयर की तरफ से भुगतान किया जाएगा।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पारिवारिक पेंशन
इन परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने और अपने जीवन स्तर को अच्छा बनाए रखने में मदद करने हेतु रोजगार से संबंधित मृत्यु के मामलों के लिए पेंशन योजना का लाभ अब उन लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हो गई है। इन व्यक्तियों के आश्रित परिवारिक सदस्य मौजूदा मानदंडों के अनुसार संबंधित कर्मचारी या कामगार के औसत दैनिक वेतन या पारिश्रमिक के 90 फिसद के बराबर पेंशन का लाभ पाने के हकदार होंगे। यह लाभ पूर्वव्यापी प्रभाव से 24.03.2020 से और इस तरह के सभी मामलों के लिए 24.03.2022 तक उपलब्ध होगा।
कर्मचारी भविष्य निधि बीमा योजना
योजना के तहत मिलने वाले बीमा लाभों को बढ़ाने के साथ-साथ उदार बना दिया गया है। अन्य सभी लाभार्थियों के अलावा यह योजना विशेषकर उन कर्मचारियों के परिवारों की मदद करेगी जिन्होंने कोविड के कारण अपनी जान गंवा दी है। अधिकतम बीमा लाभ की राशि 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि 2.5 लाख रुपये के न्यूनतम बीमा लाभ के प्रावधान को बहाल कर दिया गया है और यह15 फरवरी 2020 से अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगा।
अन्य बच्चो को महतारी दुलार योजना का लाभ देगी प्रदेष
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के प्रकोप से कई मासूम अनाथ हो गए। जानकारी के अनुसार जिले में 100 से अधिक बच्चों के सिर से माता या पिता का साया छीन गया। जिसमें जिले से 6 बच्चों का चयन किया गया है। वर्तमान में भी कई लोग बाल सरंक्षण विभाग में पीएम केयर्स योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन व इस योजना के नियमों के तहत फिट नहीं बैठ रहे। जिन तीन बच्चों का चयन पीएम केयर्स में हुआ है, उनके साथ ही अन्य बच्चों को राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी दुलार योजना का लाभ दिया जाएगा। अन्य बच्चे स्वतः ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
कलेक्टर के साथ खुला ज्वाइंट खाता
बताया जा रहा है कि उक्त 6 बच्चों का बैंक खाता कलेक्टर के नाम के साथ खोला जायेगा। इसकी प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है, खाता अपडेट भी किया जायेगा। जिले के कलेक्टर को इन बच्चों का संरक्षक बनाया गये हैं। ताकि किसी प्रकार की असुविधा इन बच्चों को ना हो सके।
as

+ There are no comments
Add yours