न्यायाधीशगणो व कर्मचारी ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर के सचिव महेश कुमार राज ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय के सभाकक्ष में जिला एवं सत्र न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा न्यायालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित हुए और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 की संख्या में उपस्थित रहे।


अधिवक्ता बार रूम बैकुण्ठपुर में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अधिवक्तागणों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं अधिवक्तागण के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के साथ साथ मूल कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया जिसमें लगभग 100 की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित हुए।


अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं जनकपुर के द्वारा भी संविधान दिवस के अवसर पर अपने-अपने न्यायालय परिसर में कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया जिसमें न्यायालयीन कर्मचारीगण भी उपस्थित हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर के अंतर्गत तालुक विधिक सेवा समितियों द्वारा 5 कार्यक्रम किया गया और संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर मूल कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours