महाविद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एमसी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में महाविद्यालय में दिनांक 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस पर सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित तथा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए भारतीय संविधान के बारे में बताया एवं श्री के.जेड. उस्मानी ने भी प्रकाश डाला।


तत्पश्चात युवा सांसद द्वारा स्त्री सुरक्षा विषय पर वाद-विवाद रोल प्ले किया गया। साथ ही निबंध, क्वीज एवं श्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। निबंध में भारत का संविधान विषय पर दीपाली बी.ए.सी. प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, अनामिका बी.ए. तृतीय वर्ष द्वितीय तथा वर्षा साहू बी.कॉम. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रही। संविधान से संबंधित प्रश्नों के साथ क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

जिसमे प्रथम स्थान कुमारी अनिता बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी यशोदा बी.कॉम प्रथम वर्ष तथा श्लोगन प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की कुमारी निक्की गोयल प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष की कुमारी पूजा देवांगन द्वितीय स्थान एवं बी.ए. प्रथम वर्ष की कुमारी रिंकी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, बिक्की राम, नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, जिज्ञासा पटेल, अमरनाथ, विपीन सिंह, महेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, बिनयामिन लकड़ा एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours