Baikunthpur @ Tahkikat News
ग्राम विकास की संकल्पना को ग्राम पंचायत सरपंच अपनी सकारात्मक सहभागिता और कुषल नेतृत्व से ही पूरा कर सकते हैं इसके लिए उन्हे नियमों के साथ ही जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी होना आवष्यक है। किसी भी ग्राम पंचायत का चहुुमुखी विकास करने के लिए उस ग्राम पंचायत के सरपंच की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। उक्ताषय के विचार जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने सरपंचों के आधारभूत प्रषिक्षण षिविर के समापन अवसर पर व्यक्त किए।
श्री दुदावत ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र के तत्वाधान में आयोजित सरपंचों के आधारभूत प्रषिक्षण षिविर के समापन अवसर पर सरपंचों केा संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र से भलीभांति परिचित होते हैं कहां पर किस तरह के कार्यों से जनता को अधिकतम लाभ मिलेगा यह आपको सबसे बेहतर पता होता है। इसलिए आप सभी सर्वागींण विकास को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि सरपंच पंचायती राज व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी हैं इसलिए आपको ष्षासन की जनहितकारी योजनाओं का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
प्रषिक्षण के दौरान अलग अलग विषयों पर दिए गए प्रषिक्षण के विषयों पर उन्होने सरपंचों से सीधे संवाद करते हुए उनसे प्रषिक्षण की जानकारी ली। इसके बाद उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिषन, प्रधानमंत्री आवास सहित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
सरपंचों का त्रिदिवसीय आधारभूत प्र्रषिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र के तत्वाधान में लाइवलीहुड कालेज में संपन्न हुआ।
इसमें जिले के चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण ष्षामिल हुए। इस प्रषिक्षण के दौरान उन्हे ग्राम पंचायत की कार्यवाही, ग्राम पंचायतों के अधिकार, ग्राम सभाओं के आयोजन, क्रियान्वयन और उसके अधिकारों से अवगत कराया गया। इसके अलावा विषय विषेसज्ञों के द्वारा अलग अलग जनहितकारी योजनाओं के उद्देष्य और उनके बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को समूह बनाकर किस तरह बेहतर स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है उसके बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
इस प्रषिक्षण समापन के अवसर पर जिला पंचायत सीइओ ने सभी प्रतिभागियों को उनके कुषल प्रषिक्षण का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। विदित हो कि जिला संसाधन कंेद्र के माध्यम से जिले भर के सरपंचों का आधारभूत प्रषिक्षण कार्यक्रम निरंतर कराया जा रहा है। इस दौरान प्रषिक्षणार्थियों के अलावा संसाधन केंद्र के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours