8 अधिकारियों को स्टार लगा कर पुलिस अधीक्षक ने दिया पदोन्नत………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कुछ समय पूर्व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज, सरगुजा से योग्यता सूची जारी उपरांत कोरिया जिले के 8 प्रधान आरक्षको को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नत किया गया है जिसमें क्रमशः ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश पाण्डेय, बाबूलाल पैकरा, अब्राहम मिंज, राम भगत राजवाड़े, बाल कृष्ण राजवाड़े, रामचन्द्र तिवारी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी शामिल है। उपरोक्त 8 सहायक उप निरीक्षकों में से 04 को जिला कोरिया में यथावत रखा गया है वही 04 को जिला कोरिया से अन्यत्र जिलों के लिए स्थानांतरित किया गया है जिसमें आज सभी अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवानगी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी को भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours