ठिठुरा रहीं बर्फीली हवाए…..घने कोहरे के बीच जारी है ठंड का सितम

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुन्ठपुर समेत पुरे क्षेत्र में बढ़ते पारे के बीच ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरा रही है। बीते तीन दिनों में दिन का तापमान 20 से 24 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वातावरण में अब भी गलाव वाली ठंड महसूस हो रही है। लोग ऊपर से नीचे तक जहां गर्म कपड़े में ढंक कर बाहर निकल रहे हैं वहीं ठंड से बचने के लिए कई जगह लोग आग तापते भी देखते जा रहे हैं। ठंड के आगे धूप भी बेसर साबित हो रही है। सोमवार को भी ऐसी ही ऐसी ही गलाव वाली ठंड का अहसास दिन भर होता रहा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो कुछ दिन ठंड का ऐसा ऐसा ही रहेगा। 6 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने से ठंड का असर कुछ कम हो जाएगा। पूरे क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

एक बार फिर बिगडेगा मौसम

06 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव संभावित है। जिसका असर देखा जाने लगा है। सोमवार को धूप के बीच कई बार हल्के बादल भी आते-जाते रहे। लिहाजा ये माना जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग ने एक-दो जनवरी को दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 06 से 08 जनवरी के मध्य अगले प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत में वर्तमान में एक साथ तीन वेदर सिस्टम एक्टिव है, लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कमजोर पड़ने से इसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। वर्तमान में बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात, तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन और उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते वातावरण में नमी कम और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 06 से 08 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बढा दिन का तापमान

क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लेकिन पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से ठंड का असर हुआ है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम 21.9 न्यूनतम 8 डिग्री पर था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours