पत्नी पर अवैध संबंध की आशंका पर घात लगाकर हत्या को अंजाम देने के असफल प्रयास पर प्रार्थिया रजनमति ने कोतवाली थाना बैकुण्ठपुर में 5 फरवरी को रिपोट दर्ज कराई कि उसके पति राजू साहू को आरोपी अनिल पैंकरा और रूपेश उर्फ छोटू सिंह रात में करीब 9.45 बजे काम करके घर आ रहा था तभी उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर घात लगाकर टागी से हमला कर दिए शोर करने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राजू के सिर व हाँथ में टांगी के वॉर से गंभीर चोट आया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रही है ।
जिसकी जानकारी कोतवाली प्रभारी द्धारा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर व अन्य वरिश्ठ अधिकरियो को अवगत कराया गया। जिस पर तवरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त होने पर टीम गठित कर लगातार फरार आरोपियों की पतासाजी की गई जो आज 6 फरवरी को मुख्य आरोपी अनिल पैंकरा को उसके निवास ग्राम खैरि डकईपारा से गिरफ्तार किया गया व सहआरोपी रूपेश सिंह को उसके निवास ग्राम महोरा नवापारा से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अनिल की पत्नी के साथ राजू के अवैध संबंध होने की आशंका पर राजू साहू को जान से मारने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिए । घटना में प्रयुक्त टांगी व घटना के समय पहने कपड़े और मोटर सायकल को उनके बताए थान से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज गया।
as

+ There are no comments
Add yours