पूर्वमंत्री से थाने में मारपीट, सरकार की गुंडागर्दी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ विधानसभा थाने में मारपीट किये जाने पर भड़की भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह सत्ता के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है। सरकार ने सत्ता का खतरनाक दुरुपयोग करते हुए यह बता दिया है कि वह डंडे के जोर पर विपक्ष का दमन कर रही है। पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे ने इस दूखद घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना वजह गिरफ्तार कराकर थाने में मारपीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खीझ का परिणाम है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर दी।

उन्होंने श्री मूणत से व्यक्तिगत खुन्नस निकालने पुलिस का दुरुपयोग किया है। उन्होने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की गुंडागर्दी का छत्तीसगढ़ की जनता करारा जवाब देगी। भूपेश बघेल अच्छी तरह समझ लें कि जो थोड़ा समय बाकी रह गया है उसमें वे कितना भी दमन करा लें, संघर्ष की कोख से निकला भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनका मुकाबला करने फौलाद की तरह मजबूत है। वह टूटने वाला नहीं है।

भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में जंगल राज चला रही है। पुलिस का दुरुपयोग करके लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या की जा रही है। बघेल को विरोध बर्दाश्त नहीं होता। वे लोकतंत्र को मवेशी समझकर हांकना चाहते हैं। कानून कायदे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डंडे की दम पर विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बघेल सरकार का यह अत्याचार इस सरकार के पतन का कारण बनेगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours