भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिलाध्यक्ष कृश्ण बिहारी जायसवाल ने भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि हम सबके हृदय में निवास करने वाली लता दीदी के निधन का समाचार सुनकर द्रवित हूं। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। लता दीदी का निधन देश के साथ ही सम्पूर्ण विश्व के स्वर साधना क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें विनम्र नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उनकी दिव्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों एवं उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले असंख्य संगीतप्रेमियों को यह दुखः सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करें।
as


+ There are no comments
Add yours