परिक्षा केन्द्र पर पहुॅचे परिक्षार्थीयो की स्वागत पुष्पगुच्छ से , कल 10वी का पहला पर्चा

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। कोरोना काल के बाद शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में जिस स्कूल में छात्र पढ़ रहे हैं, उसी स्कूल में हो रही है। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर 10 से 15 ही छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुबह छात्र जैसे ही परिक्षा केन्द्र गर्ल स्कूल पहुॅची पहुॅची वहा उनका स्वागत परिक्षा केन्द्र प्रभारी ए. एल. गुप्ता सहित स्पाटो के द्धारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया एवं परिक्षा से पूर्व छात्रो को शांतचित्त व एकाग्रता से परिक्षा देने की नसीहत सहित अपनी शुभकामनाऐ दिये ।

हिंदी विशिष्ट का है पहला पर्चा रहा सामान्य

छात्रो से मिली जानकारी के अनुसार 12वी कक्षा का आज हुआ हिन्दी विष का पर्चा सामान्य रहा। इससे पूर्व परिक्षा के संबध में जानकारी देते हुए गर्ल स्कूल के प्ररीक्षा केन्द्र प्रभारी ने बताया कि परीक्षार्थियों की मुख्य उत्तर-पुस्तिका इस बार 20 पेज की थी वही पर जिन छात्रो को सहायक उत्तर-पुस्तिका दी गई वह 8 पेज की थी। गौरतलब हो कि इसके पहले माशिमं ने 32 पेज की उत्तर-पुस्तिका परीक्षार्थियों को दी थी लेकिन इसमें परीक्षार्थी पूरे पेज नहीं लिख पाते थे। इससे पेज खराब हो जाता था। जिस कारण इस बार यह निर्णय लिया गया ।

वैक्सीन व यूनिफार्म की नही रही बाध्यता

माशिमं ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को यूनिफार्म में ही आने की बाध्यता नहीं होने से कुछ स्कूलों में परीक्षार्थी सामान्य कपड़े में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा हाल में घुसने से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। डिजिटल वाच और मोबाइल पूरी तरह से बैन किया गया है। वही पर जिन परीक्षार्थियों को कोरोना वायरस संक्रण से बचने के लिए वैक्सीन नहीं लगी है, वह परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि जो परीक्षार्थी सर्दी-खांसी, बुखार आदि से पीड़ित हैं, उनको अलग कक्षा में बैठाने की व्यवस्था की गई है।

ऐसे चला परीक्षा का क्रम

सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण, सुबह 9.10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण और परीक्षार्थियों के लिए पर्चा हल करने का समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक है। 12वीं की परीक्षा में कोरिया जिले में पंजीकृत 6888 छात्र है। अब इनमें से किनते अनुपस्थित रहें इसकी जानकारी विभाग से समाचार मिलने तक नही मिल सकी । जबकि जानकारी में बताया गया कि कुल 147 परिक्षा केन्द्रो पर परिक्षा का आयोजन कराया गया।

10वीं की परीक्षा गुरुवार से

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार 3 मार्च को पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट का होगा। इस परीक्षा में इस बार कोरिया जिले में 9214 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वही पर 10 वी की परिक्षा जिले में 219 केन्द्रो पर कराई जा रही है। जिले में माशिमं से मान्यता प्राप्त हाई और हायर सेकेंडरी के कुल 219 स्कूल हैं, इस बार सभी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 10वीं की परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे रिपोर्टिंग टाइम है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिका का वितरण, 9.10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र का वितरण और 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करेंगे। 10वीं की परीक्षा 3 से 23 मार्च 2022 तक चलेगी। पिछली बार यह परीक्षा परीक्षार्थियों ने घर बैठे ही दी थी। दो साल बाद परीक्षार्थी आफलाइन परीक्षा देंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours