जिले के दोनो जेलो में नाबालिको की हुई जॉच……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

रायपुर के निर्देश पर जिले मे गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला बैकुन्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल मे निरूद्व बंदियो से उम्र के संबध मे पूछताछ की गई तथा जिला जेल बैकुन्ठपुर 205 बंदी से उम्र के संबध में पूछताछ की गई तथा मनेन्द्रगढ़ मे कुल 270 पूछताछ की गई, निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह मे जेलो का निरीक्षण इस उददेश्य से किया जाता है कि जेल मे ऐसे बंदी तो नही है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलो मे निरूद्व हो गये हो। साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो निरीक्षण दल मे सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जयश्री श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता, पंकज कुमार वर्मा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता अमित श्रीवास्तव संजीव कुमार साहू आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-केारिया शामिल थे। ऐसे बंदीयों को चिन्हांकित किया गया जिनके बच्चे घर पर रहकर जीवन यापन कर रहे है। जिन्हे देखरेख संरक्षण आवश्यकता है ऐसे पात्र बच्चो को प्रवर्तकता कार्यकम मे सम्मलित किये जाने का प्रयास विभाग द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यवाही कलेक्टर केारिया एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण समिति कुलदीप शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव जिला बाल संरक्षण समिति अभिलाषा बेहार के मार्गदर्शन मे संचालित हुआ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours