बुधवार की सुबह कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के केम्पस के अंदर में वर्षाे से जर्जर अवस्था में पड़े गुलमोहर का पेड़ सड़क के किनारे पर लोगों के लिए कहर बनकर टूटा । इस दौरान जर्जर पेड अचानक गिरने से सएक के पर एक मोटरसाइकिल समेत तीन लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल 108 की सहायता से जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर पहुंचाया गया । जहां प्ररंभिंक ईलाज के बाद दो व्यक्ति सामान्य बता रहे है। किन्तु एक घायल को दूर्घटना के 4 घण्टे के बाद तक होश नहीं आया है इस दौरान उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर करने की बात भी कही जा रही है । वहीं पर घायलों में दुलारो सिंह एवं विद्वान सिंह मरावी ग्राम चिल्का के रहने वाले बताए जा रहे हैं तो वैजनाथ ग्राम कचरा का रहने वाला बताया जा रहा है और बैजनाथ की स्थिति ही काफी गंभीर बताई जा रही है । ईलाज के दौरान मौके पर सब्जी विक्रता बैजनाथ उम्र 52 वर्श निवासी कसरा की मौत हो गई।
कृषि विभाग के केम्पस में था पेड
इस दौरान जहां एक ओर गुलमोहर पेड़ गिरने के बाद कई लोग नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदार बता रहे हैं जबकि जानकारों का कहना है कि लगभग 10 से 15 वर्ष पहले ही वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय के बाउंड्री के अंदर मौजूद यह गुलमोहर का पेड़ बुरी तरीके से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था जिसकी बीच का हिस्सा बिल्कुल पोला हो गया था इस दौरान यह आशंका बीते कई वर्षों से जताई जा रही थी कि पेड़ कभी भी धराशाई हो सकता है किंतु विभाग ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया । जिसका परिणाम आज सामने है।
as


+ There are no comments
Add yours