4 महिने .. वेतन नही मिलनेे से नाराज डॉक्टर ने त्यागा पद…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में एक ओर स्वास्थ्य विभाग में गैर जरुरी कार्यो के लिए अनाप-शनाप मिल लगाकर करोडो को फजीवाड किया जा रहा है वही पर दूसरी ओर सूदूर वनाचल क्षेत्रो में अपनी तमाम सुख सुविधा छोउ कोई डॉक्टर अपनी सेवा दे रहा है तो जनाबूझकर वेतन नही दिया जा रहा है। जिस कारण डाक्टरो को लगातार अपनी सेवाए त्यागनी पड रही है। इससे पूर्व भी जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में डाक्टरो के द्धारा इस तरह के आरोप लगाकर अपने कामो को छोडा जा चुका है। ताजा मामले में कोरिया जिले के दुरस्त वनांचल क्षेत्र कोटाडोल का है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाडोल में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्त डॉ. सुमित कुमार गुप्ता ने गत दिवस जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अपना त्यागपत्र सौप दिया है। जिसमें जनवरी से 4 माह का वेतन नही दिये जाने के कारण अपना त्यागपत्र दिया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours