कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था पर गौर रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अुराग दुबे ने आडे हाथो लेते हुए कहा कि जिला अस्पताल के छत के ऊपर कई महीनों का मेडिकल वेस्ट व कचरा इंजेक्शन व नीडल खून में सनी हुई पट्टी ऐसे खुली जगह में पॉलिथीन में भर कर के रख दिया गया है जबकि यह मेडिकल वेस्ट को प्रतिदिन नष्ट करना है या इसे डिस्पोजल करना है पर जिला अस्पताल के जो मैनेजमेंट कर्मचारी हैं एवं सफाई प्रभारी हैं उनके द्वारा जिला अस्पताल की छत में ही मेडिकल वेस्ट इस कचरे को डंप कर दिया गया है और ताज्जुब की बात तो यह है कि यह कचरा कोई एक-दो दिन का कचरा नहीं है कई महीनों का कचरा है
इस कचरे को डिस्पोजल करने के नाम पर बहुत बड़ी मोटी रकम भी इनको मिलती है वही हाल वार्ड में लगने वाले कूलर का भी है जो टूटी फूटी हालत में सड़ गए है किन्तु अस्पताल के वार्ड में नहीं लग पाए। जिला अस्पताल की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है । 100 बिस्तर के जिला अस्पताल को यहां के जवाबदार सम्मानीय जनप्रतिनिधि या बड़े सम्मानीय अधिकारी सुधार नहीं पा रहे हैं 200 बिस्तर के बनने वाले जिला अस्पताल का क्या होगा। जिला अस्पताल के मैनेजमेंट द्धारा लोगों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है कभी जिला अस्पताल से गंभीर बीमार स्ट्रेचर से मरीज बाहर पहुंच जाता है कभी भर्ती मरीज रोड में मिलता है यह हाल है बैकुंठपुर जिला अस्पताल का कुल मिलाकर के बैकुंठपुर जिला अस्पताल की स्थिति नहीं सुधर पाए
as


+ There are no comments
Add yours