दूसरे दिन आसनी का असर से दोपहर बाद मिली उमस से निजात…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इन दिनो जिले में उमस के साथ तेज गर्मी पड़ रही है। इस बीच आसनी तूफान का असर जिले में फिर से देखने को मिली जहा षनिवार की दोपहर के बाद एक बार फिर से मोसम ने करवट लिया। वही सुबह से सूर्य और बादलों के बीच धूप-छांव का खेल जारी है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ के उपर एक द्रोणिका सक्रिय है। जिसके प्रभाव से बारिश की संभावना बनी हुई है। इस कारण शुक्रवार के बाद षनिवार को जिले में कई जगहों में हलकी बारिश होने की खबरे मिली है। इस दौरान हवाओ के कारण बिजली सप्लाई के दावे की पोल खोल कर रख दी है।

उमस से लोग परेशान

जिले के सभी क्षेत्रों में सुबह के समय धूप खिलती है जबकि शाम को बादलों का जमावडा शुरू हो जाता है। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। खासतौर से रात के वक्त तो उमस कुछ ज्यादा ही परेशान कर रही है। कूलर, एसी के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। उधर लगातार मंडरा रहे बादलों के कारण वातावरण गर्म हो चुका है।

25 मई से नवतपा होगा प्रारंभ

मौसम विज्ञानी नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जता रहे हैं। इसका कारण नौतपा के समय मौसम शुष्क बने रहने की संभावना को बताया जा रहा है। आमतौर पर गर्मी के सीजन में अप्रैल-मई में ही सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। लेकिन, इस बार अप्रैल के बाद मई में भी कई प्रदेशों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने से इस पर असर पड़ा है। नौतपा के समय दिन बड़े होते हैं। इस वजह से देर तक सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी को मिलती है। इस समय देश में सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। साथ ही उसकी किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं। इस वजह से तापमान तेजी से बढ़ता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours