86 फिसद केवाइसी अपडेट कर राज्य में प्रथम स्थान पर कोरिया

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के 14 फिसद किसानों ने केवाइसी अपेडट नहीं कराया है, इसलिए उनके खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि नहीं आई है। हालांकि शासन ने किसानों को मोहलत देते हुए केवाइसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई कर दी है। इससे इन किसानों को राहत मिली है। केवाइसी अपडेट करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन किसान शिविर में केवाइसी अपडेट कराने नहीं पहुंच रहे हैं। कृषि विभाग के डीडीए पी एस दीवान का कहना है कि जिन किसानों का केवाइसी अपडेट होता जा रहा है, उनके खाते में पैसे आ रहे हैं। केवाईसी अपडेट के मामले में छत्तीसगढ़ में आज सबसे ऊपर है। जिले में मात्र 14 फिसद किसानो के केवाईसी अपडेट नहीं हो पाए । जल्द ही बचे हुए शिक्षकों का अपडेट पूरा कर लिया जाएगा एवं 100 फिसद किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचने लगेगी।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले में कुल 65 हजार 325 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 56 हजार 347 किसानों ने केवाइसी अपडेट करा लिया है। बाकी के करीब 9 हजार 978 किसानों का अभी तक केवाइसी अपडेट नहीं हुआ है। किसानों को केवाइसी अपडेट कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों को भी छूटे हुए किसानों के केवाइसी अपडेट करने को निर्देशित किया गया है, ताकि पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के सभी किसानों को मिले।

क्या है योजना किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6,000 रुपये जमा होती है। साल के प्रत्येक चार माह में 2000 रुपये किस्त के रूप में जमा की जाती है, लेकिन केंद्र सरकार ने राशि जमा करने से पहले इस योजना का लाभ अपात्र लोगों को नहीं देने पंजीकृत सभी किसानों से अपना केवाइसी अपडेट करने के लिए निर्देशित किया है, जिले में जिन 14 फिसद किसानो ने अपना केवाइसी अपडेट करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, उन्हे आगे मौके दिये गये हैं।

31 जुलाई तक करा सकेंगे केवाइसी अपडेट

किसानों को योजना का लाभ मिल सके, इसलिए केंद्र सरकार ने केवाइसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2022 कर दिया है। वही पर विभाग से मिल रही जानकारी की माने तो इसके बाद कृषि विभाग फिर से शिविर लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे किसानों का केवाइसी अपडेट 100 फिसद किया जा सके।

फैक्ट फाईल……
केवाइसी में कोरिया जिला
लक्ष्य – 65325
पूर्ण – 56347
लंबित – 8978

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours