एक बार फिर वरदान साबित हुई चिरायु योजना, बची 5 माह बच्चे की जान……

Estimated read time 1 min read

हाइड्रोसेफलस से ग्रसित था बच्चा

Baikunthpur @ Tahkikat News

एक बार फिर से गरिब माता-पिता के लिए चिरायु योजना वरदान बनकर आई। 2 दिन पूर्व हाइड्रोसेफलस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित मन्नू पिता बीरबहादुर उम्र 5 माह जाति पण्डो ग्राम अमहर ब्लॉक सोनहत जिला कोरिया के रहने वाले बताये जा रहे है। जानकारी पर चिरायु टीम सोनहत ने तुरंत ही संपर्क किया और जिला चिकित्सालय बैकुन्ठपुर रिफर किया। जहा से तत्काल डीकेएस अस्पताल रायपुर के लिए रिफर कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी सोनहत ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैकुन्ठपुर कोरिया को अवगत कराया। इस सबंध में जानकारी देते हुए जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा के निर्देशन में तत्काल मरीज को रायपुर ले जाने का उचित व्यवस्था कराया । चिरायु टीम ने बिना देरी किए डीकेएस अस्पताल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ हेमंत शर्मा के सहयोग एवं समन्वय से उक्त मरीज को भर्ती किया। मरीज का सफल ऑपरेशन हुआ । अब मरीज खतरे से बाहर है अभी डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती है। मन्नू के माता पिता निर्धन होने के कारण इलाज कराने में लाचार थे। जिसके बाद उसका चिरायु से निशुल्क इलाज हुआ। उक्ताशय की जानकारी जिला स्वास्थ्य सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल के द्वारा उपलब्ध कराया गया। अब मन्नू के माता पिता अत्यंत खुश हैं और पूरे चिरायु टीम को एव स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दे रहे हैं।

क्या है चिरायु योजना


चिरायु योजना छत्तीसगढ़ राज्य की स्वास्थ्य योजना है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु योजना 2014 को इसे सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए लॉन्च किया गया। योजना के अंतर्गत 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों स्क्रीनिंग की जाती है। यदि इनमें से किसी बच्चे में कोई बीमारी पाई जाती है तो उसका निशुल्क इलाज किया जाता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours