कैम्प में चिरायु योजना में 144 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार …….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

राज्य शासन से प्राप्त निर्देश व कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत कोरिया जिले में चिरायु शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में किया गया। जिले में कार्यरत 5 विकासखण्ड के 12 चिरायु दलों द्वारा विभिन्न कैटेगरी अंतर्गत चिन्हांकित बच्चो (0 से 18 वर्ष के बच्चों) के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु आयुष्मान भारत में अनुबंधित किम्स हॉस्पिटल बिलासपुर के बाल हृदय रोग विषेशज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट), मस्तिष्क रोग विषेषज्ञ (न्यूरोलॉजिस्ट) एवं जिला स्तरीय विषेशज्ञ चिकित्सक मेडीसीन डॉ. ए.के. सिंह, नेत्र रोग डॉ. आर.एस. सेंगर, अस्थि रोग डॉ. राजेन्द्र बंसरिया, ईएनटी डॉ मुकेष हेला, दंत चिकित्सक, फिजीयथेरेपीस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑडियोमैट्रिक सहायक द्वारा गुरूवार को 144 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। कैम्प में 0 से 18 वर्ष के ऑगनबाड़ी, स्कुल में पंजीकृत बच्चे जिनमें न्यूरोलाजी 13, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट 01, जन्मजात हृदय रोग ईको टेस्ट 72, मरीज, पैर की विकृति के 10 मरीज, ई.एन.टी. 04 मरीज, नेत्र रोग 05 मरीज, दन्त रोग 05, चर्म रोग 05 एवं अन्य मरीज 29, मरीजो का परीक्षण एवं उपचार तथा उच्च संस्था में जॉच व आपरेशन हेतु चिन्हांकित किया गया है। जिन बच्चों का सर्जरी हेतु चिन्हांकित किया गया है उनका अनुबंधित अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क इलाज कराया जायेगा।

चिरायु योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना में आयेाजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में किया गया खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा, जिला सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल, जिला लेखा प्रबंधक सुधांषु श्रीवास्तव, जिला डाटा प्रबंधक भूपेन्द्र पाटनवार एवं रंजीत कुमार, खण्ड स्तरीय समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ एवं समस्त विकासखण्ड के आरबीएसके टीम के स्टॉफ का विषेष योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours