पटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था का निरीक्षण……सहित सब इंजीनियर व सचिव को फटकार

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया ने पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला तथा पुरूष वार्ड, जनरल वार्ड का जायजा लिया तथा मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सुविधाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने मरीजों से चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाईयों, नियमित जांच तथा समय पर भोजन मिलने आदि की जानकारी ली। आ रही जानकारी की माने तो कोरिया कलेक्टर बीएमओ को कई बार व्यवस्था सुधार के लिए फटकार लगा चुके है इसके बाद भी अव्यवस्था का पूरी तरह से अंत नही हो पा रहा है।

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का लिया जायजा

ग्राम मुरमा में ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की तथा सेंटर में दवाइयों की उपलब्धता, आवश्यक उपकरण, पेयजल, शौचालय के संबंध में जानकारी ली।

कुपोषित बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराए

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम मुरमा के आंगनबाड़ी केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ता से केंद्र में कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो एनीमिक महिलाएं आंगनबाड़ी नहीं आ पाती हैं, उन्हें टिफिन के माध्यम से पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रतिदिन रजिस्टर संधारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सब इंजीनियर और सचिव को फटकार

मुरमा में एक ही परिसर में स्कूल, आंगनबाड़ी और उपस्वास्थ्य केंद्र स्थित है। कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित स्कूल में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के अधूरे प्लेटफॉर्म निर्माण की बात सामने आई, जिसपर कलेक्टर ने सब इंजीनियर और सचिव को फटकार लगाते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours