Baikunthpur @ Tahkikat News
कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नाईट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। गत दिनों आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को समन्वय कर जिलों में विजिबल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नाईट पेट्रोलिंग को मजबूत करने यह पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार रात्रिकालीन गश्त में राजस्व व पुलिस प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे जिससे रात में असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम की जा सके और आमजन रात में भी बिना किसी चिंता के सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें।
as

+ There are no comments
Add yours