Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान के ऊपर लगे गंभीर आरोपों के संबंध में जब उनसे पूछा गया उनका कहना था कि मुझ पर लगाए गए सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद है। मैं सभी का सम्मान करती हॅू और शासन के नियमों के तहत जिन चीजों की अनुमति अध्यक्ष से लेनी होती है उसे लिया जाता है । इस दौरान उनकी कोई भी अनदेखी नहीं की जाती है।
और रही बात 88 लाख के आर्थिक नुकसान नगर पालिका को पहुंचाने की तो उस संबंध में मैं बस यही कह सकता हूं कि इन लोगों के द्वारा हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी जो खारिज हो गई । यदि परिषद के द्वारा बहुमत से इस प्रस्ताव को पास किया गया और पहली बोलीकर्ता के द्वारा दुकानों के पैसे जमा नहीं किए गए तो शासन के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की गई है। लिफाफा पद्धति से दुकानें आवंटित की गई है । इनके द्वारा सरगुजा संभाग के आयुक्त से भी शिकायत की गई थी जिसमें जांच होने के उपरांत आरोप झूठे पाये गये।
as

+ There are no comments
Add yours