Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुंठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष और सीएमओ तकरार की शिकायत विभाग के सचिव से उनकी शिकायत की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष नविता षिवहरे ने भापा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से कहा कि बैकुंठपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी की शिकायत विभागीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर से की गई है जिसके लिए आज कोरिया कलेक्टर सचिव का नाम सौंपा पत्र में कहा गया है। उन्होने कहा कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुंठपुर द्वारा लगातार कोटेशन के माध्यम से लाखों रुपए चेक काट कर भुगतान किया जा रहा है जिसकी जानकारी अध्यक्ष परिषद को नहीं दिया जाता है जो शासन के नियम के विरुद्ध है तथा अध्यक्ष के द्वारा लिखित रूप से जानकारी मांगे जाने पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है नगर पालिका अधिकारी बैकुंठपुर द्वारा नगर के विकास में रुचि नहीं लेना और पूरे सप्ताह में मात्र दो-तीन दिन ही कार्यालय में अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु बैठना । इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज के द्वारा की जा सकती है तथा अध्यक्ष एवं पार्षद नगर विकास से कोई कार्य हेतु फोन करने पर सीधे तरीके से व्यवहार नहीं करती वहीं पर पुराने बस स्टैंड में दुकानों की औसत बोली 61 लाख से अधिक उन्हें सीएमओ द्वारा लिफाफा पद्धति से मात्र 16.75 लाख रुपए में अपने मनचाहे लोगों को दे दिया गया । दुकानों के आवंटन में लगभग 88 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के द्वारा अलग-अलग कई मदों से संपूर्ण वालों के लिए विकास कार्य हेतु शासन द्वारा राशि भेजी जाती है जिसमें स्टीमेट पी एस करा कर स्वीकृति हेतु सीएमओ के द्वारा राय शासन को भेजा जाना चाहिए । इस दौरान नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, पार्षद भानूपाल, अनिल खटीक, शिल्पा गुप्ता, रीमा जायसवाल के अलावा बसंतराय, शैलेश शिवहरे आदि नेता मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours