अस्पताल अधिक्षक स्वय पहुचे 10 बजे जिला अस्पताल
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……….DEVELOP by ASHOK SINGH
जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कलेक्टर ने गत शनिवार को अस्पताल निरिक्षण के दौरान आदेश जारी किया था कि अस्पताल में सभी कर्मी शासन के तय समय पर आयेगें। एवं यह सुनिश्चत करने अस्पताल में बायोमैटिक मशीन लगाने के आदेश भी दिये थे। कलेक्टर के आदेश के बाद जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में तत्काल हाजरी मशीन लगाया जाना था किन्तु मशीन नही लगने के बहाने बताये गये । दूसरी ओर बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधिक्षक डॉ आशीष कुमार करण जब खुद ही आज 10 बजे जिला अस्पताल पहुॅचे फिर वो दूसरो को कैसे समय पर आने को कह सकते हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद भी देर से आने के सबंध में उन्होने कहा कि मैं तो बस रास्ते में था मै आ ही रहा था। गौरलतब है कि जिला अस्पताल में डाक्टर समय पर नही आने से मरिजो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है।
फैक्ट फाईल……..
अस्पताल खुलने का समय ठंड में
सुबह – 9 से 1 बजे
शाम – 4 से 6 बजे
अस्पताल खुलने का समय गर्मी में
सुबह – 9 से 1 बजे
शाम – 5 से 7 बजे
as


+ There are no comments
Add yours