‘‘न्यू लाईफ‘‘ के छात्र-छात्राओं द्वारा टीकाकरण पर स्वास्थ्य शिक्षा…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एवं एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में राष्ट्रीय टीकाकरण पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ के बी.एस.सी चतुर्थ एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा काॅलेज परिसर में स्वास्थ्य शिक्षा आयोजित किया गया। इस वर्ष टीकाकरण का थीम ‘‘लाँग लाईफ फाॅर आल‘‘ मतलब सभी के लिए लंबा जीवन है। समय-समय पर टीकाकरण होने से बच्चों को आगे चलकर अन्य संक्रमणों से बचाया जा सकता है जिससे वे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं।

टीकाकरण- किसी बिमारी के विरुद्ध प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित करने के लिए जो दवा खिलायी/लगायी जाती है उसे टीका कहते है यह क्रिया टिकाकरण कहलाती है। संक्रमण रोगो की रोकथाम के लिए टिकाकरण सर्वाधिक प्रभावी एवं सबसे सस्ती विधी है, टीकाकरण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबुत बनाता है। भारत में टीकाकरण कार्य मुख्यतः जन्म से लेकर पाँच वर्ष के बच्चो में लगाया जाता है

जैसे बी.सी.जी, ओ.पी.वी., रोटावायरस, पेंटावैलेन्ट, हैपेटायटीस-बी, डी.पी.टी. एम.आर. आदि। भारत में यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है जो कि प्रति वर्ष 2.67 करोड़ से ज्यादा नवजात षिषुओं और 2.9 करोड़ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है। विष्व स्वास्थ्य संगठन विभिन्न परिस्थितियों में पर्यटकोे के लिए विभिन्न टीका की सलाह देता है। उन टीकों में डिप्थीरिया वैक्सीन, टेटनस वैक्सीन, हेपेटाइटिस ए का टीका, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन, ओरल पोलियो वैक्सीन, टाइफाइड वैक्सीन जापानी इंसेफेलाइटीस, मेनिंगोकोकल वैक्सीन, रेबीज का टीका और येलो फीवर टीका शामिल है।
इस पूरे स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन संस्था के प्राचार्य डाॅ0 अंजना सेमुएल के मार्गदर्शन एवं मिसेस कौशल्या कोर्चे, मिस संगीता चिकनजुरी के द्वारा आयोजित किया गया। एवं पूरे कार्यक्रम की प्रस्तुती बी0एस0सी0 नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा ज्योति कुषवाहा व बी0एस0सी0 नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा सहिबा खान के द्वारा दी गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours