BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर ऑब्जर्वर बनाये गये सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने महादेव क्षेत्र में प्रत्याशी के साथ लगातार जनसंपर्क किया। इस दौरान कमरो ने कई सभाओ को संबोधित किया। अपने डोर टू डोर कांग्रेस के घोषणा पत्र से आम जनता को अवगत कराया। गुलाब कमरो कहा कि हिमाचल में घुटने टेक चुकी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। राज्य में हेलिकॉप्टर में पैसा और एंबुलेंस में शराब ढोई जा रही है। भाजपा वोट खरीदने के लिए धनबल को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इससे फायदा होने वाला नहीं है क्योंकि हिमाचल का वोटर पढ़ा-लिखा और अवेयर है। उन्होने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चुनावी रणनीति कामयाब रही । भाजपा दूसरे सियासी दलों से अलग होने का दम भरती रहती है। लोकतंत्र में इस तरह किसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
as



+ There are no comments
Add yours