BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के गढेलपारा में चल रही श्री राम कथा के 5वे दिन कथा वाचिक दीपू जी महाराज के द्वारा भक्तों को श्री राम जन्म की कथा सुनाई। जिसको सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। कथा में भक्तों को भगवान की कथा का वर्णन किया गया । कथा में भगवान श्री राम के जन्म की कथा का वर्णन हुआ। राम के जन्म होते ही भागवत पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जय घोष रही।
दीपू महाराज ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। उन्होंने बताया भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है।
कथा वाचक ने कथा का मनमोहक वर्णन किया गया। राम जन्म होते ही लोगों ने मीठी-मीठी तालियां बजाकर भगवान का नाम लिया। कथा वाचिका ने बताया जन्म होते ही अयोध्या में अयोध्या वासी हर्षित हो गए। राजा दशरथ द्वार पुत्रों के जन्म होते ही नगरी मे खुशी की लहर दौड़ी। कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की कथा का रसपान किया। प्रभु श्री राम की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। राम के जन्म होते ही पुष्प वर्षा होने लगी।
इससे पूर्व श्रीराम कथा के शुभारंभ पर बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा के साथ गत सोमवार को कलश यात्रा शुरू की। गौरतलब हो कि जन कल्याण समिति बैकुंठपुर के द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन मंगलम कंपाउंड गढेलपारा हो रहा है।
इस दौरान जन कल्याण समिति के अध्यख व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, संरक्षक श्रीप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह पार्षद साधना जायसवाल रविशंकर राजवाड़े संगीता राजवाड़े प्रहलाद जयसवाल सहित शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
as

+ There are no comments
Add yours