BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत 10 से 13 नवंबर तक संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पीकर व सांसद स्पीकर हाऊस रायपुर से 10 नवंबर को प्रात: 10 बजे कार द्वारा ग्राम सिलादेही जांजगीर-चाम्पा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे सिलादेही से सारागांव के लिए प्रस्थान करेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर ग्राम कोसमंदा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5.30 बजे ग्राम कोसमंदा से कोरबा के लिए रवाना होंगे। 11 नवंबर को प्रात: 10 बजे कोरबा से ग्राम कोटमी जीपीएम जिला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 2 बजे ग्राम भाड़ी पेण्ड्रा में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे भाड़ी से रवाना होकर गौरेला पहुंचेंगे एवं वहां से शाम 4 बजे श्रीमद भागवत कथा अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे गौरेला से बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे। 12 नवंबर को प्रात: 11 बजे नजीर अजहर के निवास पर श्रद्धांजलि देने हेतु पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे बैकुंठपुर से चिरमिरी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2.30 बजे चिरमिरी से झगराखंड, शाम 4 बजे झगराखंड से खड़गवां, 5.30 बजे खड़गवां से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे कोरबा से ग्राम सरखो जिला जांजगीर-चाम्पा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम सरखो से लुतरा शरीफ के लिए प्रस्थान कर वहां कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे से लुतरा शरीफ से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे
as

+ There are no comments
Add yours