पुलिस बल ने जनप्रतिनिधियों को अंदर जाने से रोका पूर्व मंत्री व बड़े नेता मौके पर रहे मौजूद
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
विगत काफी दिनों से लगातार यह मांग उठती रही कि बैकुंठपुर जनपद के जनपद सीईओ को हटाकर किसी अन्य को इसकी जिम्मेदारी दी जाए । किंतु जिला प्रशासन के लगातार अड़ियल रवैया के कारण आज स्थिति संघर्ष तक पहुंच गई। जहां पर भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष एवं कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष सहित दोनों दलों के नेता एवं जनपद बैकुंठपुर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा बड़ी संख्या में बुधवार की सुबह पहुंचकर पूर्व घोषणा के मुताबिक बैकुंठपुर जनपद में तालाबंदी करने की कोशिश की । जिस पर पहले से ही मौके पर मौजूद पुलिस बल के द्वारा इन्हें रोकने का प्रयास किया गया एवं इस दौरान पुलिस ने पहले इनको मौके से हट जाने को कहा किन्तु इस पर भी इन लोगो नही माने तो हल्का बल भी प्रयोग किया गया । इस दौरान जनप्रतिनिधि जनपद कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए एवं जनपद सीईओ को हटाने के लिए विभिन्न स्लोगनो एवं नारों का सहारा ले नारेबाजी करते रहे ।
इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर सौभाग्यवती सिंह, उपाध्यक्ष आशा महेश साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, भाजपा कार्यालय प्रभारी भानुपाल, युवा मोर्चा के नेता प्रखर गुप्ता, भाजपा नेता अरुण जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, अरशद खान व कांग्रेसी नेता आशीष डबरे सहित काफी मात्रा में जनप्रतिनिधि सरपंच आदि मौजूद रहे । इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की मौके पर रही । जबकि जिला प्रशासन की ओर से बैकुंठपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया भी मौके पर आंदोलनरत लोगों को जिला प्रशासन की ओर से लगातार समझाइश देते नजर आए। इससे पूर्व गत मंगलवार को जनपद अध्यक्ष एवं पदक की ओर से जनपद सीईओ बैकुंठपुर को हटाने के लिए एसडीएम बैकुंठपुर को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें जनपद घेराव की बात कही गई थी ।
जिले की जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप नियुक्त हैं। जिन्हें हटाए जाने की मांग प्रदेष के मंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष रखी जाचुकी है। गत 10 महिने से बैकुन्ठपुर जनपद के सीईओ से बैकुन्ठपुर जनपद के सीईओ के पद पर है।
इन पर गलत व्यवहार और सही तरीके से काम नहीं करने का आरोप है कलेक्टर से लेकर कमिश्नर और प्रभारी मंत्री तक शिकायत कर सीईओ को हटाने की मांग की जा चुकी है।
as



+ There are no comments
Add yours