BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह काजु के मार्गदर्शन व जिला युवा कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े का पुतला दहन युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। संजीव सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के द्वारा संसदीय सचिव एवं विधायक अंबिका सिंह देव के संबंध में दिए गए अनर्गल बयान, अशोभनीय शब्द के संबंध में जिला युवा कांग्रेस कोरिया के द्वारा पुतला दहन किया गया, जिसमें समस्त युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति थी । अगर भविष्य में पुनः पूर्व मंत्री जी के द्वारा सम्मानिया बैकुंठपुर विधायक के संबंध में या जिला कांग्रेस कमेटी के किसी भी सम्मनिय पदाधिकारियों के संबंध में अनर्गल बयानबाजी की जाएगी तो युवा कांग्रेस कोरिया के द्वारा उनके निवास का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours