गत दिवस समाप्त हुए झुमका महोत्सव के बाद जिले के कार्यालय उद्यान विभाग बैकुंठपुर ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर पूछा है कि मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में झुमका गार्डन में अशोक, नारियल व पाम इत्यादि के पौधे जिला प्रशासन कोरिया कलेक्टर के निर्देश पर झुमका गार्डन में रोपण किया गया था । जिसकी ऊंचाई वर्तमान में लगभग 5 फीट हो चुकी थी एवं अन्य लगे पौधे को उद्यानिकी विभाग के बिना सूचना के वन विभाग द्वारा कटाई छटाई कर नष्ट कर दिया गया। जिससे गार्डन के रखरखाव पर असर पड़ा है एवं बगैर सूचना को पौधों को क्षति पहुंचाने वाले की जिम्मेदारी तय की जाये। इन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र में मांग की गई है ।
वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के बाद टूटे हुए कुर्सियों के ढेर एवं पॉलिथीन के कचरे को उसी तरीके से वह छोड़ कर जिला प्रशासन चला गया है । जिस पर भी पर्यावरण प्रेमियों ने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन जितनी तनमयता इस कार्यक्रम झुमका महत्व को कराया शायद कचरा फैलाकर कर व टूटे-फूटे कुर्तियों के मलवे प्लास्टिक पॉलीथिन बाटल आदि की साफ सफाई करना भूल गया है । यह सारे कचड़े धीरे धीरे झुमका के पानी में हम पहुंच जाएंगे जिसके बाद इन्हें साफ करवाना और भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए बेहतर होता कि महोत्सव के उपरांत इसकी साफ सफाई करवा कर मौके से जाता।
as




+ There are no comments
Add yours