सर्व संविदा कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न मांगो को लेकर रैली निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। गौरतलब हो कि 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौपा। रैली का आयोजन बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग से एसडीएम कार्यालय तक किया गया।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में सैकडों की संख्या में अनियमित कर्मचारी एकत्र हुए। अपने नियमितीकरण के लिए कर रहे साप्ताहिक आंदोलन के तहत समस्त विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रेमाबाग परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आज आंदोलन के पॉचवे दिन ज़िला कोरिया और ज़िला एमसीबी के समस्त विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बैकुंठपुर के प्रेमाबाग प्रांगण में छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान में बैनर तले किए जा रहे 5 दिवसीय निश्चितक़ालीन आंदोलन में नियमितिकरण की माँग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कई पदाधिकरियों ने अपनी बात रखी।
इस आंदोलन के बारे में सर्व संविदा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की सत्ता में आने के पहले से ही कांग्रेस सरकार ने नियमितीकरण के वायदे किए हैं और अब तक उन्हें पूरा करने की कोई पहल नही हुई है।
सरकार को 4 साल काम करते हुए बीत गया है पर सरकार हमारी मूल मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। इस सरकार को उसका वायदा याद कराने के लिए ही सर्व संविदा कर्मियों के संघ ने गत सोमवार से पांच दिवसीय सांकेतिक हड़ताल प्रारम्भ किया था। आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने प्रेमाबाग परिसर से एक रैली निकाला और वह मुख्य मार्ग से गुजरकर एस डी एम कार्यालय तक गये।
सभी पदाधिकारियों ने इस आंदोलन की रूपरेखा पर आगे बताया कि यदि सरकार एक सप्ताह में कोई सार्थक पहल नहीं करती है तो आगामी माह से विराट प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नियमितीकरण का नारा लगा कर अपना आवाज बुलंद किया। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के मंच से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किया गया वादा का याद दिलाया गया।
कांग्रेस सरकार ने 10 दिन में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का घोषणा किया गया था। परन्तु सत्ता में आने के बाद अब 4 साल बीत जाने के बाद भी संविदा कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है जिसे लेकर सभी संविदा कर्मचारी नाराज है।
संविदा कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि अभी यह सांकेतिक हड़ताल है, अगर हमारी मांग 26 जनवरी तक पूरा नही होने पर 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। मांगों को लेकर अभी पांच दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया जा रहा है।
ये हैं प्रमुख मांग
सर्व संविदा कर्मचारियों का प्रमुख मांग है राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र में उल्लेखित बिंदु अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रिक्त पदों में नियमितीकरण की कार्यवाही करने एवं किसी की भी छटनी नहीं करने तथा सभी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने का प्रमुख मांग है।
as


+ There are no comments
Add yours