अनर्गल टिप्पणी व फर्जी वीडियो के खिलाफ उबला जनसैलाब……………..
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News
प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाड़े द्धारा बैकुंठपुर जनपद में सीईओ हटाओ कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के सवाल के जवाब में भैयालाल के द्वारा दिये गये जवाब के विडियो से छेड़छाड़ कर पूर्वमंत्री को बदनाम करने के विरोध में उबल रही भाजपा अंततः सड़कों पर नजर आ ही गई । इस दौरान बैकुंठपुर में इस तरीके की जनसैलाब कम ही मौकों पर देखने को मिला है जहां पर इतनी बड़ी तादाद में लोग किसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर पहुंचे हों। इस दौरान प्रशासन को पहले ही आभास हो गया था जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती पहले ही कर दी गई थी ।
बैकुंठपुर नगर पालिका कांप्लेक्स में भाजपा के द्धारा विधायक निवास घेराव व आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वरिष्ठ एवं युवाओं नेता की फौज मौजूद रहे और बारी-बारी से मंच पर आकर अपनी बात में स्थानीय विधायक पर हमला बोला लगभग सभी वक्ताओं और मंच पर मौजूद लोगों के द्वारा बीते दिन 9 में हुई घटनाओं के लिए स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहराया । भाजपा वक्ताओ ने कहा कि 10 दिनों पहले जिला पंचायत चुनाव में मिली बुरी तरीके से हार को स्थानीय विधायक पचा नहीं पा रहे हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर पूर्वमंत्री को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं
भाजपा के तमाम नेता जिसमें पूर्व विधायक एवं श्रममंत्री भैयालाल राजवाड़े भूतपूर्व विधायक द्वारका प्रसाद गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी भानुपाल, प्रवक्ता बसंतराय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू युवा भाजपा नेता प्रखर गुप्ता गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे मंडल प्रभारी अरुण जायसवाल, सुवैज अहमद, अरसद खान सहित भाजपा महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में जिले भर के कार्यकर्ता बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में इक्ट्ठा होकर स्थानीय विधायक व उनके समर्थकों द्वारा पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ अनर्गल, विवादास्पद टिप्पणी, बयान व फर्जी वीडियो बनाकर वाइरल करने के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
कांग्रेस काला कानून लो
कल जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने और धर्मांतरण के अपने एजेंडे को कामयाब करने के लिए एकाएक रासुका के अंतर्गत राज्य के 31 व आदिवासी बहुल जिलों में काला कानून का अध्यादेश लाने के विरोध किया।
हार से खिसियाई हैं कांग्रेस
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि हम कभी भी जिले के सौहार्द्र को बिगाड़ना नहीं चाहते किन्तु बैकुंठपुर की वर्तमान विधायक द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर हमारे वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री के खिलाफ षणयंत्र करके जिले का वातावरण दूषित किया है। जिला पंचायत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार वंदना विजय राजवाड़े के प्रचंड जीत व कांग्रेस उम्मीदवार का तीसरे नम्बर पर आना बैकुंठपुर विधायक को आइना दिखाने जैसा है।
भैयालाल बोले टाईगर जिन्दा अभी जिन्दा है
पूर्वमंत्री भैयालाल ने कहा कि स्थानिय विधायक जिला पंचायत चुनाव में हार से बौखला गए हैं। इसी कारण वश अपना मानसिक नियंत्रण खो बैठे हैं। यही कारण है कि मर्यादाओं को भूल कर ओछी हरकत पर उतारू हो गए हैं। प्रशासन बिना अनुमति पुतला दहन, फर्जी वीडियो और अभद्र टिप्पणी पर कार्यवाही करे हमारे खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, सोशलमीडिया पर बयान, फर्जी वीडियो को शेयर करने एवं बिना अनुमति पुतला दहन, प्रदर्शन करने वाले सभी लोगों पर कानूनी कार्यवाही करे। यह सब आपको ले डूबेगा अहंकार किसी का नही चलता है। और आपके चार चमचे है जो इस साजिस का जवाब ये सामने बैठी जनता देगी। तब तुम्हे बोरिया स्तिर लेकर भागना पडेगा। मेरा बेटा चला गया किन्तु आज यहा बैठे सारे लोग मेरे बेटे हैं। मेरे साथ बहुत बडा घटना होने के बाद भी मैं आज जिन्दा हॅू इसलिए कहता हॅू टाईगर अभी जिन्दा है।
विधायक निवास के दोनो रास्ते सील
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक एवं महलपारा चौक पर सुबह से ही लगाए गए बैरिकेडिंग पर जब लगभग शाम 4.30 बजे भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय विधायक के घर घेराव के लिए निकलना चाहती थी तो दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक लिया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस वाले बैरीकेटिंग हटाने को लेकर जोर आजमाइश का दौर लगातार चलता रहा ।
as









+ There are no comments
Add yours