दैनिक मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर दिहाड़ी मजदूरों ने किया काम बंद……

Estimated read time 1 min read

सप्ताह भर नही जायेगे काम पर

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

सोमवार से कोरिया जिले के दिहाड़ी मजदूरों ने सरकार से रोजगार और मजदूरी बढ़ाने की मांग किया। अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को बैकुन्ठपुर के पैलेश ग्राउन्ड से प्रेमाबाग तक रैली निकाला। जिसमें कई गाँवों से आये सैकड़ों दिहाड़ी मजदूरों ने रैली में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में संघ के नेताओ ने कहा कि कोरोना काल से तंगहाली में जी रहे मजदूरों की कमर टूट गयी है।


संघ के जिलाध्यक्ष सोमार साय ने कहा कि गाँवों में लाखों मजदूर बेरोजगार घर बैठे थे अब भी बढी महँगाई से बहुत से निर्माण कार्य बंद चल रहे हैं। जिससे उन्हें दैनिक मजदूरी जो मिल भी रहा है उससे आज दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्हे जो मजदूरी मिल ही है वह इस मंहगाई में पर्याप्त नही है। उचित मजदूरी न मिलने से परिवार पालन में दिक्कतो का सामना करना पड रहा है।


सर्व मजदूर कल्याण संघ बैकुंठपुर कोरिया के द्वारा कोरिया कलेक्टर के नाम सौपे ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि सर्व मजदूर कल्याण संघ बैकुंठपुर जिला कोरिया के तत्वाधान में हम सभी राजमिस्त्री रेजा-कुली सभी अपना दर निर्धारित कर रहे हैं । जिस प्रकार की महंगाई दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है । हम सभी ठेकेदारों के द्वारा शोषण का शिकार होते जा रहे हैं । इसलिए सर्व मजदूर कल्याण संघ के द्वारा उस कुशल-अर्धकुशल राजमिस्त्री मजदूरी दर 500 से 600 एवं रेजा-कुली मजदूरी दर ₹300 अपना प्रतिदिन का मजदूरी दर निर्धारित कर रहे हैं ।

इस संदर्भ में दिनांक 23 जनवरी 23 को 1 सप्ताह सभी मजदूर ने काम बंद करने का निर्णय लिया है । हम सभी मजदूर वर्ग 1 सप्ताह के लिए प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में अपना स्थान निर्धारित किए हैं । प्रचार प्रसार के लिए एक गाड़ी एवं लाउडस्पीकर का उपयोग करेंगे । जिससे संघ के जिला अध्यक्ष सोमवार साय एवं सचिव आनंद कुमार राजवाड़े सहित सैकडो के तादात में मिस्त्री व मजदूर मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours