BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
शुक्रवार को एक अज्ञात युवक ट्रेन की इंजन से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 टीम द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे हॉस्पिटल पहुँचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रही ट्रैन की इंजन से 30 वर्षीय युवक मनेंद्रगढ़ और पाराडोर के मध्य टकरा गया । फिरहाल युवक का नाम और पता अज्ञात है। साथ ही यह हादसा है या आत्महत्या का प्रयास इसका भी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में युवक को सिर और शरीर के अंदुरनी हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर 108 के पायलट शिवप्रसाद देवांगन और ईएमटी विद्याशंकर जायसवाल तुरंत घटना स्थल पहुँचें और घायल युवक उपचार करते हुए उन्हें सीएचसी मनेंद्रगढ़ में एडमिट कराया। वहां से घायल युवक को डाक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु बैकुंठपुर रिफर कर दिया गया।
as


+ There are no comments
Add yours