मोर आवास मोर अधिकार अनदेखी पर विधायक कार्यालय का घेराव व आमसभा का आयोजन

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

मोर आवास मोर अधिकार अभियान अंतर्गत बैकुन्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव के कार्यालय का घेराव एवं आमसभा का आयोजन पूर्वगृह मंत्री राम सेवक पैकरा, पूर्व केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े के उपस्थिति में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। इससे पूर्व नये नगर पालिका काम्पलेक्स में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी इक्टठा हुए और कांग्रेस व स्थानिय विधायक के खिलाफ जमकर गरजे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रासेवक पैकरा ने कहा कि अम्बिका सिंहदेव को जिताकर बैकुन्ठपुर की जनता अब पछता रही है। गरीबों का आवास छीनने वाली भूपेश सरकार और उसके ऐसे विधायको को जाने से अब कोई नहीं रोक सकता। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में आये सभी लोग का धन्यवाद । आप बताओ कि भैया लाल ने अपने मंत्री काल में अपने सरकारी आवास को ही धर्मशाला बना दिया था। आजके सरकार के एक भी विधायक बताये कि उन्होने अपनी जेबे भरने के अलावा क्या किया । क्यो नही इनका एक भी मंत्री लोगो का इलाज करवा पा रहा है। हममें हमेसा सेवा भाव था। उन्होने कहा कि जो गड़बड़ करता है वो ही हाथ जोड़ता हैं । तो ये लोग हाथ जोड़ अभियान कर रहे गांव गांव में। किसान को धान बेचने के लिए बोरा तक नही दे पाई ये सरकार । बीते चुनाव में लोग इनके धोखा में फंस गए, हमारी सरकार ने 15 साल में पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार दिलाया था।
भैयालाल राजवाडे ने कहा कि अम्बिका सिंहदेव को यदि गरीबों के आवास की इतनी ही चिंता थी तो वे आम जनता के संघर्ष में शामिल क्यों नहीं हुए। उन्होने कहा कि भूपेश बघेल आयेगा चारा गिराएगा इस बार फंसना नही है इसके लिए आप सबको सजग रहना है । हमें बैकुन्ठपुर के साथ साथ प्रदेश की लबरा सरकार को हटाना है। इन्होने ग्राम पंचायतो की तरह को जिला मुख्यालय बना दिया…सरकार का सिर्फ यही काम है क्या। मैं भी रहा हु विधायक । वह पूरे विधानसभा का मुखिया रहता है इसलिए जवाब दीजिये जनता को। छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है इस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ।


विधायक कार्यालय का घेराव करने के लिए शुक्रवार को भाजपाई निकले थे। पुलिस ने भाजपाइयों को रोकने के लिए बल लगाया था। इस दौरान भाजपाई और पुलिस के बीच हलका तकरार भी हुआ। भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी कांग्रेस विधायक के कार्यालय की सुरक्षा में लगी रही।
विधायक कार्यालय की ओर बढ़ रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रास्ते में रोकने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पदाधिकारी बसंत राय, चरचा मंडल के अरुण जायसवाल, अशोक जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, पदाधिकारी सुभाष साहू, कार्यलय प्रभारी भानुपाल, सुवेज अहमद, पदाधिकारी अनिल साहू, रेवा यादव, पदाधिकारी पंकज गुप्ता, पदाधिकारी देवेन्द तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नवीता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, पार्षद शिल्पा गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अरसद खान, पूर्व अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय अग्रवाल, शारदा गुप्ता, तीरथ राजवड़े, पार्षद रीमा जायसवाल, गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे व पदाधिकारी प्रखर गुप्ता प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours