BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
मिशन 2023 को ध्यान में रखकर भाजपा प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट गई है। इसके तहत विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाया जा रहा है। बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ समितियों के गठन से लेकर, उनके सत्यापन, कार्य विभाजन, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति, प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण, लाभार्थी प्रमुख का निर्माण, सामाजिक श्रेणी प्रमुख का निर्माण, बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित रहने की कार्ययोजना तैयार की गई है। बता दें कि भाजपा पूरे जिले में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी। इसमें प्रशिक्षण और कार्यशाला किए जाएंगे। इसी को लेकर भाजपा ने मंडल कूड़ेली व चरचा की महत्वपूर्ण बैठक 11 मार्च शनिवार को स्थान शक्ति केंद्र बुढ़ार के गायत्री चौक में सम्पन हुआ । भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में मंडल के प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े की उपस्थिति में बैठक में षामिल रहे। बताया गया कि बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 17 से 27 मार्च तक शक्ति केंद्र विस्तारक का कार्य चलना है उसके लिए सभी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं विस्तारक को आज बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सामग्री वितरण किया गया । बैठक में सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं विस्तारक आईटी विस्तारक मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । दूसरी ओर चरचा मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बुथ समिति सशक्तिकरण अभियान के तहत शक्ति केंद्र के प्रभारी व विस्तार को एवं शक्तिकेंद्र व बूथ टीम के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल शिवपुर-चरचा में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये है भाजपा का रोड मैप
प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर टोली बनाएंगे। शक्ति केंद्रों तक विस्तारक के रूप में पहुंचेंगे कार्यकर्ता। शक्ति केंद्रों में 17 से 27 मार्च तक प्रवास का कार्यक्रम। बूथ सशक्तिकरण के लिए पार्टी ने तैयार किया फॉर्मेट। मंडल अध्यक्ष फार्मेट को भरकर पार्टी कार्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद वे बूथों का दौरा करेंगे। हर बूथ समितियों को कार्यक्रम की जानकारी सरल एप में एंट्री करने के लिए कहा गया है। बूथों में सभी 6 कार्यक्रमों का आयोजन प्रमुखता से करना है। भाजपा ने जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया है। वे 17 से 27 मार्च तक एक- एक शक्ति केंद्र में पूरा समय देंगे।
as



+ There are no comments
Add yours