घेरबो सरकार ल…..लेके रहिबो आवास ल….. विधानसभा घेराव कुच की तैयारी

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

चुनावी मुहाने पर बीजेपी पीएम आवास योजना को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। इस मुददे के जरिए क्षेत्रों के वोटरों को साधने का फैसला कर लिया है। 15 मार्च को प्रदेश भर से बीजेपी के कार्यकर्ता रायपुर में विधानसभा की ओर कुच करेंगे। इसके लिए कोरिया भाजपा ने गॉव गली चौक चौराहो पर जनता के बीच मुददो को लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना शुरु कर दिया है। अपनी तैयारी में जुटी भाजपा के प्रदर्शन को राजनिति के जानकार कई मायनों से बेहद अहम माना रहे है। बीजेपी इस बड़े प्रदर्शन के लिए व्यापक तैयारी कोरिया में भी कर रही है। और यहा से बडी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने जाने की खबर आ रही है।

भाजपा के पूर्वमंत्री व कददावर नेता भैयालाल राजवाडे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अंत्योदय की नीति से गांव, गरीब, किसान की उन्नति जैसे भाजपा के संकल्प तभी पूर्ण हुए जब जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। इसलिए भाजपा का प्रत्येक निर्णय एक-एक मतदाता का निर्णय है और भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है।

बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है, जिसके द्वारा पार्टी की विचारधारा तथा मोदी सरकार एवं योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं प्रत्येक दहलीज तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है। भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। गौरतलब हो कि मोर आवास मोर अधिकार रोकने के आरोप को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ 15 मार्च को विधानसभा घेराव प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर क्षेत्र में दीवारो पर राइटिंग कर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।


दरअसल छत्तीसगढ़ बीजेपी का कहना है कि प्रदेष में 16 लाख ग्रामीण और 4 लाख शहरी लोग आवासहीन है। इसको लेकर राजनीति में गरमी आना लाजमी था दोनो प्रमुख दलो के नेताओं के बीच जुबानी जंग रुस और युक्रेन की तरह जारी हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगते हुए कहा है कि कांग्रेस ने 88 हजार मकान बनाने के बाद योजना को बंद कर दिया है। इससे लाखों लोगों के पास पक्के मकान नहीं है। हालाकि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 8 लाख से अधिक मकान बनाने का दावा किया है। इसके अलावा उन्होंने गरीबों की लिस्ट बनाने के लिए सर्वे कराने की घोषणा की है। गौरतलब हो कि इससे पहले बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों के घर का घेराव भी किया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours