ब्रह्माकुमारी विद्यालय में महिला दिवस पर कार्यक्रम
BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बैकुंठपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप के प्रज्वलन के साथ किया गया । जिसमें अतिथि कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लग्हें की अर्धांगिनी एकता लग्हें, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, साधना जायसवाल पार्षद वार्ड नंबर 14 बाजारपारा, मंजू जीवनानी महिला मोर्चा महामंत्री (भाजपा), ललिता पुलिस लाइन पार्षद, ब्रम्हाकुमारी सेंटर विश्रामपुर की संचालिका कुमारी मंजू ब्रह्माकुमारी सेंटर सूरजपुर की संचालिका रेखा ब्रम्हाकुमारी बैकुंठपुर की संचालिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समृद्धि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नारी शक्ति पर दर्शिता बहन ने नृत्य प्रस्तुत किया। श्वेता सोनी ने भी नित्य प्रस्तुत किया । खुशहाल महिला व खुशहाल परिवार पर नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें अंजना साय ,उषा किरण भगत और श्वेता सोनी ने भाग लिया ।
साधना जायसवाल ने कहा कि ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करे रही है वह सराहनीय है और हम सभी यहां उपस्थित हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है सभी से कहा कि महिलाएं आगे आए और अपने पैरों पर खड़े हो एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी। डॉक्टर एकता लंग्हे ने कहा कि हम हर टाइम पी के पीछे भागते हैं जैसे कि पति ,पत्नी ,प्रेम, पैसा ,प्रतिष्ठा इससे क्या होता है फिर से हो जाता है जैसे कि पाप हो जाता है, पछतावा होता है उन्होंने कहा कि पी से प्रभु और परमात्मा भी होता है तो सब परमात्मा को याद करें और किसी के ऊपर नेगेटिव बाल न फेके क्योंकि हमें स्वयं में सुधार करना है तभी दूसरों को सुधार कर सकेंगे । उन्होंने कहा मैं कोशिश करूंगी हर गांव में जाकर हर महिला की सोच बदलो उनके बच्चों के सोच को बदलू ताकि वो शिक्षा को महत्व दे क्योंकि शिक्षा ही ऐसी चीज है जो मरते दम तक साथ रहेगी उन्होंने कहा कि हमारे देश में अगर एक नारी एक मां,एक बहन शक्तिशाली है तभी हमारा देश शक्तिशाली होगा ।
as


+ There are no comments
Add yours