बैकुण्ठपुर- ‘‘न्यू लाइफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाइफ‘‘ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में गत दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था में गत दिवस 09 सितम्बर को छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्रों के द्वारा संगीत, भाषण, नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंजना सैम्यूल की उपस्थिति में किया गया। शिक्षकों द्वारा प्रेरणास्पद सम्बोधन एवं छात्र- छात्राओं को आषीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षकों को उपहार दिया गया, प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं के अनुशासन एवं शिक्षा में कड़ी मेहनत का संदेश दिया गया।
as

+ There are no comments
Add yours