बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाने की तैयारिया जोरो पर है। शहर की गली-गली में भगवा रंग के साथ जय श्री राम के जयघोष होने जा रहा है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगड से निकल शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण कर वापस प्रेमाबाग में समाप्त होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभाकर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर से मंगलवार 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी जो प्रेमाबाग कॉलोनी से होते हुए फैव्वारा चौक, घड़ी चौक, बाजारपारा, हनुमान मंदिर, राम मंदिर, महलपारा, डबरीपारा, भट्टीपारा, ओडगी नाका से वापस बस स्टैंड व गुरुद्वारा से होते हुए प्रमाबाग मंदिर पहुॅच कर समाप्त होगी । शोभायात्रा पूरी तरीके से आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से निकल जाएगी । इस दौरान उन्होंने बताया की शोभायात्रा में किसी भी प्रकार का अस्त्र-सस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। शोभायात्रा पूरी तरीके से धार्मिक होगी। शोभायात्रा में ध्वनी विस्तारक यंत्र का प्रयोग तय मानक के अनुसार किया जाएगा।


+ There are no comments
Add yours