पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भैयालाल राजवाडे के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल, तैयारिया जोरो पर

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी जोरों है। बता दें, विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलो ने प्रचार शुरू कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को कोरिया जिले के़ दौरे पर आ रहे हैं। वे बैकुन्ठपुर में पूर्वमंत्री भैया लाल राजवाडे के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इससे पूर्व वे खरवत में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्वमंत्री भैया लाल राजवाडे प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वे जबरदस्त चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। बता दें, क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को किया जाएगा। दूसरी चरण में बैकुन्ठपुर समेत 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रमन सिंह गुरुवार की बैकुन्ठपुर के कॉलेज ग्राउन्ड दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। जिसके बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाडे के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और एक विशाल रैली को संबोधित भी करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours