500 साल का इंतजार खत्म… आखिरकार आज वो दिन आ ही गया, जिसका सभी सनातनियो को इंतजार था। आज अयोध्या जी में श्रीलला का प्राण प्रतिष्ठा के साथ कोरिया जिले में हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं। जिले के बैकुुंठपुर, सोनहत, कटगोडी, पटना, कुडेली और बचरा पोडी गली गॉवो में सुबह से ही कार्यक्रम होने लगे जो देर रात तक जारी रहा। जय श्री राम के नारों के साथ भक्त दर्शन कर रहे है। घरों में सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को लोग ऐतिहासिक बना रहे है। इस दौरान जगह-जगह भजन कीर्तन हो रहे है।
बैकुंठपुर के मानापारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पूरा गॉव राममय है। ऐसे में लोकप्रिय युवा नेता और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पति- पत्नी ने विधिवत पूजन अर्चन किया और सुंदरकांड का पाठ भी किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर लोग इस कार्यक्रम के हिस्सा बने। इसके बाद भोग भंडारे और सार्वजनिक नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें महिला, बच्चो संग पुरुष भी राम धुन पर जमकर थिरके ।


as

+ There are no comments
Add yours