कोरबा लोकसभा में राजनीति के जानकार मुकाबले को कडा बता रहे हैं। किन्तु क्षेत्र में चुनाव प्रचार के कर्णधार और भाजपा के शीर्ष नेता और बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे को विधानसभा चुनाव में मिली एतिहासीक जीत मिथ्या नही थी बल्कि उनकी लोक प्रियता आज भी उसी तरह कायम है । बैकुठंपर ही नही बल्कि पडोसी जिले एमसीबी में लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान उनको जीस प्रकार से जनता का प्यार मिल रहा है उससे गदगद उन्होने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की नितियो और लोक प्रियता का लाभ जमकर मिल रहा है। प्रचार के दौरान जबरदस्त जोश में नजर आए, उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए क्षेत्र की जना का आभार जताया है। कोरबा लोकसभा में टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता ही भगवान है, भगवान की टक्कर किससे होगी। मोदी जी की गारंटी में विकास के सारे मुद्दे आ जाते हैं।
गौरतलब हो कि कोरबा लोकसभा से बीजेपी ने सरोज पाण्डेय तो वहीं कांग्रेस ने ज्योतसना महंत कोे मैदान में उतारा है जोकि क्षेत्र की वर्तमान सांसद भी है। रही बात चुनाव प्रचार की तो कांग्रेस काफि देर से मैदान में उतरी है। जबकि इस मामले में भाजपा की बढत बहुत आगे है। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय जबरदस्त जोश में हैं उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में विकास हमारा प्रमुख मु्द्दा है। उन्होंने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ते हैं और विकास ही मुद्दा है।

आसान नहीं कोरबा की राह
जानकारो की माने तो कोरबा लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। जबकि बीजेपी को भितरघात का डर सता रहा है। लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी के नेता अंदरखाने में एक दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि कांग्रेस को कोरिया-एमसीबी जिला विभाजन का मुददा जिन्न के समान हो गया है।

+ There are no comments
Add yours