➡️पंडोपारा में लगातार चोरी एवं वाहन चोरी की घटना को देते रहे हैं अंजाम

धरे गये आरोपी

  1. राकेश भारती उर्फ़ संजू
    निवासी छिंदिया थाना पटना
  2. ऋषि रौतिया
    निवासी कटकोना थाना पटना

संेधमारी व चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यो पर कोरिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। जिले के पंडोपारा में लगातार चोरी एवं वाहन चोरी करने वालो के विरूद्ध कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही करे हुए गिरोह के सदस्यो को गिरफत मे लिया है। इनके द्धारा पूर्व में भी कई चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। एैसे ही चोरी के 05 प्रकरणो में प्रलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 13 मई को शिकायतकर्ता हरिराम पिता बुढन साय, कविता मिंज पति मोहर साय मिंज एवं विश्वासी पति धरमसाय टोप्पो सभी निवासी विराट नगर पण्डोपारा के द्वारा पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गत 12 एवं 13 मई के मध्यरात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थिया कविता मिंज के यहा सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर बेडरूम में लेडिज बैग में रखे 500 रूपये नगद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज तथा टिफिन, प्रार्थी हरिराम के यहां से सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर 3000 रूपये नगद चोरी कर एवं घर में रखे बक्शा एवं दस्तावेजों को बाहर निकालकर फेंक दिये है।

इसी तरह विश्वासी के यहां सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर 03 नग साड़ी चोरी कर लिये है तथा प्रार्थी कृपाशंकर तिवारी पिता शेषमणी तिवारी निवासी ग्राम खैरी थाना पटना के यहां से दिनांक 16 मई के मध्य रात्रि मोटर सायकल चोरी कर लिए है। उपरोक्त चोरियों के प्रकरण से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अगवत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के द्वारा चोरी के मशरुका बहुत छोटे होने के बावजूद फ्री एंड फेयर रजिस्ट्रेशन ऑफ़ क्राइम के तहत मामला पंजीबद्ध करने का निर्देश दिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, एसडीपीओ बैकुण्ठपुर, सायबर सेल प्रभारी की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिस पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 128/24, 129/24, 130/24 एवं 132/24 धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान घटना स्थल के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज, अन्य तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

17 मई को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश भारती उर्फ संजू पिता स्व० बैजनाथ भारती उम्र 42 वर्ष निवासी कोचिला थाना पटना को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 एवं 13 मई की रात मैं अपने 02 अन्य साथियो के साथ मिलकर (नाम बताया है किन्तु यहाँ खुलासा नहीं किया जा रहा है) पण्डोपारा में जाकर विराट नगर कालोनी में सेंधमारी कर चोरी किये है, चोरी के सामान को आपस में बांट लिये है तथा 16 मई को ग्राम खैरी से एक मोटर सायकल भी चोरी किया हूँ, जो अपने घर में छुपाकर रखा हूँ। आरोपी राकेश भारती के निशानदेही पर चोरी की गई मोटर सायकल को बरामद किया गया है एवं पण्डोपारा कालोनी से चोरी किया गया । 1500 रू. नगद, 01 नग साड़ी, 01 पेचकस एवं सब्बल बरामद किया गया है। प्रकरण में अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी निरंतर पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राकेश भारती का थाना बैकुण्ठपुर में भी पूर्व में चोरी का आपराधिक रिकार्ड रहा है।

फरार चल रहा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

मामले में थाना के एक अन्य अपराध क्रमांक 160/23 धारा 457, 380, 411, 34 में कटकोना थाना पटना के प्रार्थियां पार्वती पति स्व० जदुनाथ निवासी कटकोना के यहां से सोने व चांदी की ज्वेलरी एवं पैसों की चोरी के प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था तथा एक अन्य फरार आरोपी ऋषि रौतिया जिसको पकड़ने में कोरिया पुलिस को सफलता मिली है। फरार आरोपी को आज 18 मई को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार इस पुराने प्रकरण में भी निकाल सम्भव हो पाया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पटना में धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपियों की निरंतर पतासाजी जारी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours