कोरिया पुलिस ने 48 घंटो के भीतर आरोपी को पकडा, सीसी फुटेज से मिली सफलता

कोरिया जिले के पटना क्षेत्र से चोरी के दो घटनाओ के आरोपीयो को कोरिया पुलिस ने सूरजपुर लिे के भैयाथान से 48 घण्टे के भीतर धर दबोचा। घटना के सबंध में पुलिस नेे बताया कि 12 जून 24 को प्रार्थी सौरभ अग्रवाल पिता दुर्गादास अग्रवाल उम्र 31 वर्ष निवासी आदर्श चौक पटना ने थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मेडिकल एन्ड जनरल स्टोर दुकान में 12 व 13 जून की मध्य रात्रि में दुकान की शीट तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चांदी का सिक्का और नकदी रकम चोरी किया गया है।

उसी दिन एक दूसरे मामले में राकेश यादव पिता शोभनाथ यादव उम्र 25 वर्ष निवासी आदर्श चौक पटना द्वारा भी थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मोबाइल शॉप में दिनांक 12 व 13 जून के ही मध्य रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा 02 नग सेकेण्ड हैंड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम की चोरी की गई है।
उपरोक्त दोनों चोरियों की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 153/2024 एवं 154/2024 धारा 457 एवं 380 भादवि का अपराध पंजीकृत विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 15 जून को साइबर सेल की तकनीकी सहायता, सीसी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी ग्राम पटियाडांड, भैयाथान जिला सूरजपुर निवासी अरुण कुमार सारथी पिता बिजराम सारथी उम्र 35 वर्ष के द्वारा की गई है। जिसके पश्चात कोरिया की पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को उसके निवास स्थल से हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के पश्चात उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसमे उसके द्वारा उपरोक्त दोनों चोरियों को स्वयं के द्वारा करना स्वीकार किया है।
आरोपी के पास से चोरी हुई सामग्री एक चांदी का सिक्का, 02 नग सेकेंड हैंड मोबाइल फोन एवं नगदी 1490 रूपये को आरोपी अरुण सारथी के कब्जे से जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours