साय सरकार द्धारा पत्रकारो को फंसाने…..भूपेश सरकार में पत्रकारो पर हुए जुल्म पर नही दे सके जवाब


बैकुंठपुर।

कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बैकुंठपुर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें पूर्व विधायक अम्बिका सिंह के द्धारा प्रेस वार्ता लिया गया । उन्होने ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को दुर्भावनावश करार देते हुए उन्होंने कहा कि- कांग्रेस इस गिरफ्तारी की निंदा करती है। यह बदलापुर की कार्रवाई है जब जब भाजपा की सरकार होती है। इसी तरह की घटनाएं होती है झीरम कांड ऐसी ही घटना थी। बलौदाबाजार की घटना देश में पहली बार हुई है। अमरगुफा मामले में दोषी लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया । समाज घटना की सीबीआई जांच की मांग करता रहा लेकिन सरकार ने सतनामी समाज की मांग नहीं मानी बलौदाबाजार में स्थिति बिगड़ रही थी, सरकार संभाल नहीं पाई और अब घटना को सरकार रोक नहीं सकी अब दोषारोपण कांग्रेस पर कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, वेदांती तिवारी, बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित रहे।

शामिल करने पर भडके पत्रकार

पत्रकार वार्ता के चिन्हित बिंदुओं में बस्तर संभाग में पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने व उनकी गाड़ी में गांजा रखने के सवाल पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुछ स्थानिक पत्रकारों ने कांग्रेस के द्वारा पत्रकारों पर हुए अत्याचार को वर्तमान मामले में शामिल करने को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई । पत्रकारों का कहना था कि कांग्रेस बीजेपी से अपनी लड़ाई लड़े । जिस पुलिस वाले ने बस्तर में पत्रकार को झूठे मामले में फंसाया था उसे वर्तमान सरकार ने निलंबित कर दिया। किन्तु कांग्रेस सरकार के दौरान पत्रकारों पर पुलिस को मोहरा बनाकर अपराध दर्ज उसका हिसाब कौन देगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours