बैकुंठपुर।
बैकंठपुर नगर पालिका के वार्ड पार्षद शिल्पी गुप्ता ने बताया कि नया बस स्टेण्ड परिसर का निर्माण, मरम्मत व जीणर्णाेधार कार्य कराने कार्यालय नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर को राज्य प्रवर्तित योजना मद अंतर्गत निर्माण कार्य के प्रस्ताव प्रेषित कर मांग किया गया है कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 नया बस स्टेण्ड परिसर का निर्माण, मरम्मत व जीणर्णाेधार कार्य कराने की अति आवश्यकता है। पार्षद नें बताया कि लगभग 53.55 लाख की लागत कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु मांग की गई है।

+ There are no comments
Add yours