सावधान…….39 सीसीटीवी और 13 नगरसेना के जवान…..फिर भी अस्पताल में दो मरिज चोरो के बने शिकार
बुद्धवार को भर्ती मरिज की मोबाइल चोरी और बुजूर्ग के साथ हुई लूट
बैकुंठपुर।
जिला अस्पताल बैकुंठपुर में मरीजों के परिजन चोरों के निशाने पर हैं। अस्पताल में चोरों के द्धारा कब किसका सामान, वाहन, मोबाईल और जेब में रखे पैंसे गायब हो जाए कह पाना मुश्किल है। अस्पताल परिसर से मरीजों के स्वजनों व स्टाफ की गाड़ियां चोरी होने की बात तो आम है, किन्तु अब चोरों ने वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों पर है। दो दिन पूर्व ही मेल, फिमेल और मातृ एवं शिशु अस्पताल के शिशु वार्ड में पहले से ही चोरी की घटनाए होती रही हैं। जिला अस्प्ताल की पुरानी बिमारी एक बार फिर से शुरु हो गई है। इस दौरान मरीज व उनके परिजनों की मोबाइल, नकदी रकम सहित आधार कार्ड, राशन कार्ड चोरी करने और बच्चा चोरी जैसे मामले सामने आते रहे हैं।
घटना के बाद बैकुंठपुर विधायक के द्धारा अस्पताल में नियुक्त किये उनके 04 प्रतिनिधियो में से एक शाहिद असरफी ने मरिजो को कोतवाली ले जाकर उसकी शिकायत दर्ज कराया। जिस पर कोतवाली पुलिस के द्धारा जिला अस्पताल पहुचकर सीसीटीवी की जाच की गई। जिसमें एक युवक बुजूर्ग के साथ नजर आ रहा है अब आगे की कार्यवाई कोतवाली पुलिस करेगी।
मेल वार्ड से मरिज की मोबाइन चोरी
जिला अस्पताल बैकुंठपुर में एक्सिडेंट के बाद कई गंभीर चोटो का शिकार युवक को मंगलवार की रात 10 बजे इलाज के लिए लाया गया। बैकुंठपुर के परचा बस्ती निवासी 22 वर्षीय हेमंत राजवाड़े को जिला अस्पताल के मेल वार्ड में भर्ती किया गया। इसके उपरांत आज सुबह उसकी मोबाइल चोरी की घटना सामने आई ।

बुजूर्ग से लूटमारी
बैकुंठपुर के मुरमा निवासी लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग सीताराम अपने घाव का इलाज कराने जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बुधवार की दोपहर 12.30 बजे पहुंचे । इस दौरान वाहन स्टैंड के सामने दो अनजान युवकों ने उन्हें रोक कर यह कहा कि लाओ बुजुर्ग तुम कहां परेशान होगे, तुम्हारा पर्ची हम काटा देते हैं । जिस पर बुजूर्ग उनकी बातो में आ गये और बुजुर्ग को अपने मोटरसाइकिल में बैठाया और बैकुंठपुर के भट्टीपारा मोहल्ले में ले जाकर उसके पास से पैसे लूट किए एवं उसे वहीं छोड़ भाग निकले । जिसके बाद बुजुर्ग किसी तरीके से जिला अस्पताल पहुंचा वहां पहुंचकर उसने अपनी व्याथा बताई। सीताराम ने बताया कि उसने अपने इलाज के लिए ₹700 लाए थे जिसे दिनदहाड़े डकैतों ने लूट लिया।

13 नगर सैनिको की तैनाती हुई बेकार
जिला अस्पताल में सहायता केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है, यहां नगर सेना के 13 जवानों की तैनाती भी की गई है। जो दिन-रात अपनी ड्यूटी अलग अलग पालियो में अस्पताल देते हैं। फिर भी अस्पताल में चोंर और लूटेरो द्धारा धावा बोलकर लोगो को अपना शिकार बना रहे हैं। उससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर नजर आ रही है। यही कारण है कि मरिजो और उनके परिजनो में अनहोनी होनी की आशंका लगातार बनी रहती है। हालिया चोरी की घटना पर गौर करें तो चोरों ने सभी स्थानो से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अस्पताल को निगरानी में रखने के लिए चारों ओर 39 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। किन्तु हो रही घटनाओ से सब चौकीदारी इस समय फेल नजर आ रही है।

वर्जन…..
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के उचित कदम उठाये जायेंगे। हो रही घटनाओ ने कमी को सामने ला दिया है उसे दूरुस्त किया जायेगा।
डॉ. आयुश जायसवाल – सी एस जिला अस्पताल बैकुंठपुर


+ There are no comments
Add yours