कल जिले में केन्द्रीय गृहमंत्री के खिलाफ प्रर्दशन करेगी कांग्रेस
बैकुंठपुर।
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर हुए आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का प्रेसवार्ता 24 दिसंबर मंगलवार दोपहर राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में आयोजित की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. बी.आर. अंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए कल बाबा साहेब अम्बेडर सम्मान मार्च निकलेगी और इसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रभारी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

+ There are no comments
Add yours