पुल पर थैले में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर

कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर शहर के करिब पुल पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बुद्धवार को अम्बिकापुर मार्ग पर पुल पर एक थैले में बंद नवजात शिशु का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जनकपुर के पास पुल में एक थैले में लटकी हुआ दिखाई देने पर ग्रामिणो ने उसे उतार कर देखा तो थैले से नवजात का शव दिखाई दिया, जिससे वह घबराकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

इसके बाद, ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुची लोग गम और गुस्से से भर गए। घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुबह 9 बजे घटना की सूचना पुलिस को इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

इसके बाद जिला अस्पताल की टिम, पुलिस टिम मौके पर पहुॅची कर शुरुआती जांच में फेंके जाने की बात सामने आई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें। वहीं, यह घटना समाज के लिए एक गंभीर सवाल छोड़ गई है। वही पर डाक्टरो का कहना है कि नवजात सात महिने के आसपास का लग रहा है जिस महिला ने इसे जन्म दिया है उसकी भी हालत गंभीर होगी। जबकि पहले भी बैकुंठपुर में इस तरह की घटनाए सामने आती रही है जिसमें एक निजि अस्पताल का नाम बार बार सामने आता रहा है अब देखना अपने को उची रसूख और पहुच वाले बताते बदनाम अस्पताल से इसके तार जुडते पहुॅचते हैं या किसी बाहरी के द्धारा यह कार्या है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours